{"_id":"680dfcea1c2631c6390a0436","slug":"video-hamirpur-shiva-earned-first-place-in-discus-throw-rail-defeated-bhoranj-in-the-final-match-of-kabaddi-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: डिस्कस थ्रो में शिवा ने अर्जित किया पहला स्थान, कबड्डी के फाइनल मैच में रैल ने भोरंज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: डिस्कस थ्रो में शिवा ने अर्जित किया पहला स्थान, कबड्डी के फाइनल मैच में रैल ने भोरंज को हराया
आईटीआई रैल में 17वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरूष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन क बड्डी के सेमीफाइनल मैच में आईटीआई भोरंज ने चमन प्राइवेट आईटीआई को 25-10 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। आईटीआई रैल ने जेपी प्राइवेट आईटीआई को 48-17 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके पश्चात कबड्डी का फाइनल मैच आईटीआई रैल तथा आईटीआई भोरंज के बीच खेला गया। इस मैच में आईटीआई रैल ने आईटीआई भोरंज को 57-32 से हराकर कबड्डी का फाइनल मैच अपने नाम किया। बैडमिंटन के मैच में आईटीआई रैल ने चमन प्राइवेट आईटीआई को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। आईटीआई भोरंज ने आईटीआई लंबलू को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वॉलीबाल के मैच में ज्योत्सना प्राइवेट आईटीआई ने आईटीआई भोरंज को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं चमन प्राइवेट आईटीआई में आईटीआई ऊटपुर को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब वॉलीबाल का फाइनल मैच चमन प्राइवेट आईटीआई तथा ज्योत्सना प्राइवेट आईटीआई के बीच खेला जाएगा। डिस्कस थ्रो में पहला स्थान चमन प्राइवेट आईटीआई के शिवा ने, दूसरा स्थान स्टेट ऑफ आर्ट आईटीआई हमीरपुर (स्थित रैल) के आशीष ठाकुर तथा तीसरा स्थान चमन प्राइवेट आईटीआई के चंदन बन्याल ने हासिल किया। जेवलिन थ्रो में चमन प्राइवेट आईटीआई के शिवा ने पहला स्थान, आईटीआई लंबलू के रोहित कुमार ने दूसरा स्थान तथा चमन प्राइवेट आईटीआई के वरूण ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर की दौड़ में ज्योत्सना प्राइवेट आईटीआई के हर्ष ठाकुर ने पहला स्थान, आईटीआई सुजानपुर के सौरव कुमार ने दूसरा स्थान, आईटीआई उटपुर के सुरेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।