गौ माता के प्रति आदर, सम्मान और प्रेम रखने वाले कई लोग आपने देखे होंगे, लेकिन धार्मिक नगरी उज्जैन में एक व्यक्ति ने गौ माता के प्रति अपने समर्पण के भाव को कुछ इस प्रकार दिखाया कि उन्होंने बेटी के विवाह में कन्यादान और उपहार स्वरूप आई सारी राशि गौशाला में दान कर दी। उन्होंने शादी समारोह में हजारों लोगों के बीच इस बात की घोषणा की थी और इस राशि को समारोह के दौरान ही दान भी कर दिया।
ये भी पढ़ें-
MP में सांसद, विधायकों को पुलिस करेगी सैल्यूट, PCC चीफ ने कहा-यह आदेश लोकतंत्र पर हमला, वर्दी का अपमान
उज्जैन जिले में घटिया जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कराड़ा ने अपनी बेटियों की शादी में आए उपहार को खुद रखने या बेटियों को देने की बजाय इस राशि को गो सेवा मे लगा दिया। उन्होंने बेटी शिवानी और शीतल की शादी में प्राप्त हुए 1 लाख 68 हजार 718 रुपये की राशि तराना तहसील के ग्राम कचनारिया गांव की श्री गोपाल गौशाला को दान कर दी है। ईश्वर सिंह द्वारा गौ माता की रक्षा के लिए उठाए गए इस अनोखे निर्णय के बारे में जिस भी व्यक्ति को पता चल रहा है वह ईश्वर सिंह की जमकर सराहना कर रहा है।
ये भी पढ़ें-
पाकिस्तान से रिश्ते खत्म करने की मांग, उलमा बोर्ड ने पहलगाम हमले के खिलाफ फतवा जारी किया
ईश्वरसिंह ने बताया कि गौ माता की सेवा के संस्कार मुझे बचपन से ही माता-पिता से मिले। गो माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है, उनकी सेवा करने से घर में सुख-शांति आती है। वैसे तो मैं हमेशा ही गौ माता की सेवा दान पुण्य करता रहता हूं लेकिन बेटियों की शादी के दौरान उपहार स्वरूप आई राशि को मैंने अच्छे कार्य में लगाने का संकल्प लिया था जिसे मेरे द्वारा तराना की गोपाल गौशाला में 1,68,718 रुपए की राशि भेंट कर पूरा किया गया है। ईश्वरसिंह का कहना है कि अनेक शुभ प्रसंग पर हम गौशालाओं में पहुंचकर गौ माता के सेवार्थ कार्य कर सकते हैं। यही नहीं अपंग आश्रम, अनाथालय, वृद्ध आश्रम जैसे स्थानों पर भी अगर थोड़ी मदद कर दी जाए तो समाज और देश दोनों में बदलाव संभव है।
सड़क हादसों में मरती गौ माता को देखकर लिया था निर्णय
बेटियों को शादी में उपहार स्वरूप आई राशि का दान गौशाला में करने का कारण बताते हुए ईश्वर सिंह कराड़ा का कहना था कि सड़क हादसों में गौ माता दुर्घटना का शिकार होती है और सड़कों पर गौ माता भूखी प्यासी घूमती रहती है। गौ माता की सेवा गौशाला में अच्छी तरीके से हो इस उद्देश्य को लेकर मेरे द्वारा यह राशि गौशाला में दान की गई है।