{"_id":"69cceb245277cf50d004ed2b","slug":"video-hamirpur-unauthorized-hoardings-removed-from-city-municipal-corporation-takes-action-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: शहर में हटाए बिना अनुमति लगाए होर्डिंग्स, नगर निगम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: शहर में हटाए बिना अनुमति लगाए होर्डिंग्स, नगर निगम ने की कार्रवाई
Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:23 PM IST
Link Copied
नगर निगम हमीरपुर ने शहर में बिना अनुमति लगाए गए अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से होर्डिंग्स हटाए हैं। नगर निगम ने हमीरपुर शहर के डांग क्वाल, मुख्य बाजार में कार्रवाई करते हुए होर्डिंग्स को हटाया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि नगर निगम हमीरपुर के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और कंपनियों ने अपनी मर्जी से होर्डिंग्स लगा दिए थे। इससे जहां शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा था वहीं नगर निगम को आमदनी भी प्राप्त नहीं हो रही थी। मंगलवार को अब होर्डिंग्स लगाने के लिए लेनी होगी अनुमति शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद नगर निगम ने खबर का संज्ञान लेते हुए इन होर्डिंग्स को हटाया है। अब इसके बाद कोई भी बिना अनुमति होर्डिंग्स नहीं लगा सकेगा। शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर निगम 20 से अधिक स्थान चिन्हित करेगा। कंपनी व शैक्षणिक संस्थाओं को शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर निगम को शुल्क भी अदा करना पड़ेगा। बता दें कि नगर निगम बनने से निकाय का क्षेत्र भी बढ़ा है। अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति होर्डिंग्स लगाना अतिक्रमण के तहत आता है। अगर कोई व्यक्ति किसी निजी भवन या अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर होर्डिंग्स लगाता है तो संस्थान या कंपनी संचालक को निजी भवन मालिक या सार्वजनिक स्थान की एजेंसी से अनुमति लेनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम हमीरपुर के तहत शहर में कुछ स्थानों से होर्डिंग्स हटाए गए हैं। बिना अनुमति होर्डिंग्स लगाने पर कंपनी या संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई लगाना चाहता है तो उसे नगर निगम की अनुमति लेनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।