{"_id":"6a858a92be51b4d0fb051160","slug":"video-landslide-in-kashmir-village-causes-debris-to-enter-five-houses-sugarcane-crop-on-60-kanals-of-land-washed-away-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नादौन: कश्मीर गांव में भूस्खलन से पांच घरों में घुसा मलबा, 60 कनाल भूमि में गन्ने की फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन: कश्मीर गांव में भूस्खलन से पांच घरों में घुसा मलबा, 60 कनाल भूमि में गन्ने की फसल तबाह
उपमंडल नादौन में मंगलवार रात से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति पैदा हुई है। कश्मीर गांव में मुख्य सड़क के साथ भूस्खलन के कारण पांच घरों में मलबा घुस गया। घरों के अंदर पांच फीट तक गाद और मिट्टी जमा हो गई। प्रशासन को सूचना मिलने के बाद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कश्मीर के अतिरिक्त कमरों में की गई है। एसडीएम निशांत शर्मा ने विभागीय टीम के साथ तीन किलोमीटर पैदल मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और पीड़ित परिवारों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। वहीं सुकराला गांव में खड्ड का बहाव बदलने से 60 कनाल भूमि पर लगाई गई गन्ने की फसल बह गई। फसल के बहने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।