{"_id":"6a85aaef0dea8e1ad6077f30","slug":"video-nadaun-dr-janak-raj-was-examining-patients-police-and-the-department-sought-permission-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नादौन: मरीजों की नब्ज टटोल रहे थे डॉ. जनक राज, पुलिस व विभाग ने मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन: मरीजों की नब्ज टटोल रहे थे डॉ. जनक राज, पुलिस व विभाग ने मांगी अनुमति
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के तंज और उस पर भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के पलटवार के बीच बुधवार को नादौन के गीता भवन में आयोजित चिकित्सा शिविर में उस समय माहौल तनावपूर्ण और असहज हो गया, जब मरीजों की जांच कर रहे डॉ. जनक राज के बीच पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। अधिकारियों ने शिविर लगाने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगे तो डॉ. जनकराज ने उन्हें तलाड़ दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री के प्रति नहीं, जनता के प्रति जवाबदेह बनें। मौके पर काफी संख्या में मरीज मौजूद होने के कारण कुछ देर तक गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही। डॉ. जनक राज ने कहा कि संस्था ने शिविर की अनुमति के लिए समय रहते आवेदन किया था, लेकिन अनुमति देने में देरी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिविर न होने देने के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जनहित में लगाए गए चिकित्सा शिविर से आखिर किसे परेशानी है। बातचीत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके से लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।