{"_id":"6719f4ce86bdc084580dc910","slug":"video-mini-marathon-in-hamirpur-on-the-occasion-of-mp-anurag-thakurs-birthday","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर हमीरपुर में हुई मिनी मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर हमीरपुर में हुई मिनी मैराथन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हमीरपुर की ओर से सांसद अनुराग ठाकुर के 50वें जन्मदिन के अवसर पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन अणु सिंथेटिक ट्रैक से शुरू हुई और गांधी चौक पर समाप्त होने बाद युवाओं को सम्मानित भी किया गया। इसमें 156 लड़कों ने और में 96 लड़कियों ने भाग लिया। इसी बीच 60 वर्षीय विजय सोनी ने भी मिनी मैराथन में भाग लेकर युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बने। स्कूली विद्यार्थियों ने भी मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लिया । वहीं, युवा मोर्चा की ओर से जन्मदिन के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और और लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया गया । साथ ही हमीरपुर नगरपरिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हमीरपुर के जिला अध्यक्ष कपिल मून शमा, भाजपा जिला अध्यक्ष देश राज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राज कुमारी, जिला भाजपा उपा अध्यक्ष उषा बिरला, भाजपा जिला महामंत्री अजय रिंटू, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, युवा मोर्चा के सोशल मीडिया संयोजक एशले ठाकुर व अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।