{"_id":"6a50b1ea644dcd2b9807ed74","slug":"video-rajendra-rana-attack-sukhu-government-law-and-order-issue-himachal-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Politics: भाजपा नेता राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Politics: भाजपा नेता राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:18 PM IST
हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और सरकार अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में नाकाम रही है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में सामने आई आपराधिक घटनाओं का रिकॉर्ड तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हिमाचल की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करेगी।
भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की जगह आर्डर एंड लॉ की स्थिति बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में पुलिस कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने के मामले बढ़े हैं।
राणा ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों को कानून और नियमों का सही अध्ययन करना चाहिए, ताकि सरकारी दस्तावेजों और अभिलेखों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रावधानों की जानकारी रहे। उन्होंने सरकार पर दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।