{"_id":"6a8302ba2a45df03fd05be0b","slug":"video-tilakraj-says-a-proper-formula-should-be-determined-for-fixing-the-minimum-wage-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तिलकराज बोले- न्यूनतम वेतन तय करने के लिए उचित फॉर्मूला हो निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तिलकराज बोले- न्यूनतम वेतन तय करने के लिए उचित फॉर्मूला हो निर्धारित
भारतीय मजदूर संघ जिला हमीरपुर की ओर से सोमवार को मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष तिलकराज ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए न्यूनतम वेतन तय करने के लिए उचित फॉर्मूला निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं और एनएचएम कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई। संघ ने सभी प्रकार के संविदा कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने, पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने तथा सभी सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग भी की। इसके अलावा भारतीय श्रम सम्मेलन जल्द आयोजित करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखी गई। मजदूर वर्ग लंबे समय से इन मांगों को लेकर सरकार से उम्मीद लगाए बैठा है। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।