{"_id":"6ac786dd7c7963d69b0c6e90","slug":"video-weightlifting-competition-in-nadaun-rahul-and-bhavesh-prasaran-won-gold-in-the-mens-category-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नादौन में भारोत्तोलन प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में राहुल और भावेश प्रसारण ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में भारोत्तोलन प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में राहुल और भावेश प्रसारण ने जीता स्वर्ण
सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में आयोजित प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। दूसरे दिन 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के राहुल ने स्वर्ण, चंबा के यमन सिंह ने रजत और अंब के मिर्जा ने कांस्य पदक जीता। 69 किलोग्राम महिला वर्ग में काजल चौधरी ने स्वर्ण, मां देवी ने रजत और शालिनी देवी ने कांस्य पदक हासिल किया। 70 किलोग्राम महिला वर्ग में अनामिका ने स्वर्ण, शबनम ने रजत और सेजल ने कांस्य पदक जीता। वहीं 70 किलोग्राम पुरुष वर्ग में भावेश प्रसारण ने स्वर्ण, अनुज शर्मा ने रजत और गोपाल दास ने कांस्य पदक हासिल किया। आयोजन सचिव डॉ. विशाल ठाकुर ने बताया कि दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पूरे उत्साह व खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उप-प्राचार्य प्रो. कल्पना चड्ढा ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।