{"_id":"6ac7846f93c5f353bf093b5d","slug":"video-hamirpur-congress-attacks-nadaun-on-the-issue-of-vote-theft-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: वोट चोरी के मुद्दे पर नादौन में कांग्रेस का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: वोट चोरी के मुद्दे पर नादौन में कांग्रेस का हल्ला बोल
कांग्रेस का वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ जागरूकता अभियान गुरुवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा। उपमंडल मुख्यालय के साथ छोटे-छोटे कस्बों और बाजारों में इस दौरान रैली और रथ यात्रा निकाली गई। नादौन बाजार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए गए। केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती के नेतृत्व में निकाली जा रही जागरूकता रथ यात्रा के हड़ेटा पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान लोगों को मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। हड़ेटा में पूर्व प्रधान संजय कुमार, पूर्व प्रधान कमलजीत, बीडीसी सदस्य रजनीश, अंकिता, आशा, योगेश लखनपाल, राम मूर्ति, प्यार चंद, बांकू शर्मा, देवराज सहित अन्य लोगों ने जागरूकता रथ का स्वागत किया। जागरूकता रथ गुरुवार को बाड़ी-फरनोहल, धनेड़, हड़ेटा, गलोड़, कांगू और धनेटा होते हुए नादौन पहुंचा। कांगू में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के बाद बाजार में जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। धनेटा में भी लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुए पुलिस व्यवहार और उनकी हिरासत के विरोध में भी प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने लोगों से अपनी मतदाता सूची की जांच करने और किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की अपील की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांवों और कस्बों में घर-घर पहुंचकर अभियान का संदेश देने का आह्वान किया। इस अवसर पर नादौन ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद जी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच, महासचिव निशा कटोच सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।