Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Himachal Pradesh Elections: Sachin Pilot said- "One engine of BJP government will be sealed on November 12 and
{"_id":"636e2f428b5ea61d7a693c5c","slug":"himachal-pradesh-elections-sachin-pilot-said-one-engine-of-bjp-government-will-be-sealed-on-november-12-and","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश चुनाव: सचिन पायलट ने कहा- \"भाजपा सरकार का एक इंजन 12 नवंबर को सीज होगा और दूसरा 2024 में\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश चुनाव: सचिन पायलट ने कहा- "भाजपा सरकार का एक इंजन 12 नवंबर को सीज होगा और दूसरा 2024 में"
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 11 Nov 2022 04:47 PM IST
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में गुरुवार को कांग्रेस की ओर से रैत में जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार हर समय डबल इंजन की बात कर लोगों को गुमराह करती है। भाजपा सरकार का एक इंजन 12 नवंबर को सीज होगा और दूसरा 2024 में। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आठ साल में कुछ काम नहीं किया है। भाजपा ने केवल जनता को लूटने का काम किया है। इन आठ साल में महंगाई ज्यादा हुई। गैस सिलिंडर 1200 रुपये का हुआ है। पायलट ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में अमीर और अमीर होता गया और गरीब की हालत अब ऐसी हो गई है कि एक वक्त का खाना भी वे अपने परिवार को नहीं खिला पा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकाल में मनमोहन सरकार ने 10 साल तक देश में काम किया और 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लेकर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा का कानून बनाया और खाद्य सुरक्षा का कानून बनाया। इसी के साथ शिक्षा का अधिकार भी जनता को दिया और सूचना का अधिकार भी लोगों को दिया। भाजपा सरकार ने देश की जनता को जीएसटी और नोटबंदी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।