Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drug-Free Himachal: Anti-Chitta Walkathon in Shahpur

कांगड़ा: चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ हारचक्कियां से गुब्बर तक निकली वॉकथॉन, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण

Thu, 12 Nov 2026 02:38 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:38 PM IST
Drug-Free Himachal: Anti-Chitta Walkathon in Shahpur
चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से बुधवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर नशामुक्त हिमाचल का संदेश दिया। उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह स्वयं भी विद्यार्थियों और आमजन के साथ जागरूकता मार्च में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों की तख्तियां लेकर चिट्टे के खिलाफ नारे लगाए। एप्रोप्रिएट टेक्नोलॉजी सेंटर शाहपुर के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय लंज, पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनेई, राजकीय उच्च विद्यालय लपियाना, एसआरएम पब्लिक स्कूल हारचक्कियां, डीएवी स्कूल मनेई और आईटीआई हारचक्कियां के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकथॉन के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने चिट्टे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संदेश दिया। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि चिट्टा आज समाज के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। इसका दुष्प्रभाव केवल नशे की गिरफ्त में आने वाले युवा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार मानसिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करता है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए सरकार, प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों और समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करने होंगे। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशे के अवैध कारोबार और इसके नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध धंधे से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने और सरकारी सेवा में रहते हुए इस कारोबार में संलिप्त पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विधायक ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस और कानून के सहारे नहीं जीती जा सकती। इसके लिए समाज में जागरूकता और जनसहभागिता जरूरी है। विद्यार्थियों और युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने मित्रों, परिवारजनों और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को खेलकूद, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक सेवा से जोड़कर उन्हें सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से नशामुक्ति अभियान को लगातार आगे बढ़ाने का आह्वान किया। पठानिया ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशामुक्त वातावरण के साथ स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण भी जरूरी है। वॉकथॉन के माध्यम से प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग, एसडीएम ज्वाली नरेंद्र, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अजय समयाल, एप्रोप्रिएट टेक्नोलॉजी सेंटर शाहपुर की प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया, डीएफओ अमित शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

महराजगंज: गोरखपुर-नौतनवा ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

12 Nov 2026

महराजगंज: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को विधायक ने बांटे डेमो चेक

12 Nov 2026

महराजगंज: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का युवक गिरफ्तार

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में देरी पर भड़के डिप्टी सीएम

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश-लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा

12 Nov 2026
विज्ञापन

संतकबीरनगर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर अलर्ट रही पुलिस

12 Nov 2026
विज्ञापन

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

12 Nov 2026

महराजगंज: पत्नी को वीडियो कॉल कर रोया ट्रक चालक, छह दिन से लापता

12 Nov 2026

जबलपुर: पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति

12 Nov 2026

MP में बढ़ेगी ठिठुरन!

12 Nov 2026

गाजियाबाद: मुरादनगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, सीसीटीवी आया सामने

12 Nov 2026

VIDEO: 22 साल की उम्र में उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

12 Nov 2026

भस्म आरती दर्शन: राजसी स्वरूप में सजे बाबा, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर भस्म रमाई; गूंजा जय श्री महाकाल

12 Nov 2026

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चौधरी देवीलाल हॉस्टल के कमरे में लगी आग, छात्र का सामान जलकर राख

12 Nov 2026

VIDEO: मैनपुरी में चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

12 Nov 2026

बसों में भीड़ बनी परेशानी, सीट के लिए करना पड़ा इंतजार

12 Nov 2026

कानपुर: चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसे के बाद चार घंटे तक प्लेटफॉर्म पर भूखे-प्यासे भटकते रहे यात्री

11 Nov 2026

VIDEO: बेटों ने छोड़ा साथ, वृद्धाश्रम में मिला भाई; भाईदूज पर छलका बुजुर्गों का प्यार

11 Nov 2026

पुरानी रंजिश में स्टूडियो में घुसकर संचालक पर धारदार हथियार से हमला

11 Nov 2026

फरीदाबाद के छात्रों को यूरोप की डिग्री

11 Nov 2026

VIDEO: भाई दूज पर ग्वालियर हाईवे से शहर की तरफ बड़े वाहनों के प्रवेश पर पर लगी रोक

11 Nov 2026

डीएवी नेशनल अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आरंभ

11 Nov 2026

दिल्ली में ईडब्ल्यूएस के 18.73 लाख मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

11 Nov 2026

VIDEO: मथुरा में अधिकारियों ने परखी यमुना घाटों की व्यवस्था

11 Nov 2026

VIDEO: एटा में शराब पीने के बाद तीन युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम

11 Nov 2026

VIDEO: 'ट्रेन ऑन डिमांड' ने किया सफर आसान, स्टेशन पर नहीं जुटने दी भीड़

11 Nov 2026

VIDEO: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, ईंट-पत्थर से सिर कुचला, चाकू से किए वार

11 Nov 2026

VIDEO: भाई दूज पर चलाई गईं 40 अतिरिक्त बसें

11 Nov 2026

Video: लखनऊ शाही वॉरियर्स और मुंबई डॉल्फिंस के बीच उद्घाटन मुकाबला

11 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed