{"_id":"6a784c84969f7c5eec070930","slug":"video-jwalamukhi-temple-road-dead-body-suspicious-death-forensic-team-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra Crime: ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर शिव मंदिर के पास मिला श्रद्धालु का शव, गले पर कट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra Crime: ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर शिव मंदिर के पास मिला श्रद्धालु का शव, गले पर कट के निशान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:16 PM IST
Link Copied
शक्तिपीठ ज्वालामुखी के मुख्य मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह छोटे शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही ज्वालामुखी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शव की स्थिति और गले पर मिले कट के निशानों को देखते हुए पुलिस मौत के कारणों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
रविवार सुबह एएसपी आरपी जसवाल और थाना प्रभारी संदीप पटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक मंदिर मार्ग पर कब पहुंचा था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच में अहम साबित हो सकती है। आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
फुटेज के जरिये पुलिस मृतक की गतिविधियों, उसके मंदिर मार्ग तक पहुंचने और घटना से पहले तथा बाद की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी ज्वालामुखी संदीप पटियाल ने बताया कि मंदिर मार्ग पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान करने के साथ घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।