Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
On Ashtami, chants hailing the Goddess echoed at the Jwalamukhi Shaktipeeth; a special offering of halwa, puri, and chickpeas was made.
{"_id":"6a86b1522f7a247dc80460c5","slug":"video-on-ashtami-chants-hailing-the-goddess-echoed-at-the-jwalamukhi-shaktipeeth-a-special-offering-of-halwa-puri-and-chickpeas-was-made-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अष्टमी को शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गूंजे मां के जयकारे, हलवा-पूरी और चने का लगा विशेष भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अष्टमी को शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गूंजे मां के जयकारे, हलवा-पूरी और चने का लगा विशेष भोग
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान गुरुवार को अष्टमी पूजन की धूम रही। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और मां ज्वाला के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरी रात मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अष्टमी के पावन अवसर पर मां ज्वाला को विशेष रूप से हलवा, पूरी और चने का भोग अर्पित किया गया। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, अंबाला सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और अष्टमी पूजन कर मां ज्वालामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कई श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। पुजारी एवं न्यास सदस्य अविनेदर शर्मा ने बताया कि अष्टमी के दिन मां ज्वाला की पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु इस दिन मां को हलवा-पूरी और चने का भोग लगाते हैं तथा इसके बाद कन्या पूजन करते हैं। उन्होंने बताया कि अष्टमी के पावन अवसर पर कई परिवार अपने छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी करवाते हैं। उन्होंने बताया कि भंडारे में मुख्य पुजारी ऋषि पंडित, रूपेंद्र सिंह, वरुण शर्मा, मनोहर सोनी, नवनीत भटेजा, वंश, दीपक नारंग, राय साहब सहित अनेक सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।