{"_id":"69e23f59c058932a8305b081","slug":"video-bailey-bridge-to-be-installed-near-shilha-road-mla-sundar-thakur-inspected-the-site-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिल्हा सड़क के पास लगेगा बैली ब्रिज, विधायक सुंदर ठाकुर ने किया घटनास्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिल्हा सड़क के पास लगेगा बैली ब्रिज, विधायक सुंदर ठाकुर ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास हो रहे भूस्खलन की समस्या को देखते हुए बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही वैकल्पिक सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। यह बात कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा करने के दौरान कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बैली ब्रिज निर्माण किया जाए और साथ में वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जाए। इसके लिए उन्होंने तमाम औपचारिकताएं पूरा करने का भी आग्रह किया। बरशैणी पंचायत के अंतर्गत घटीगढ़ में हो रहे भूस्खलन की गंभीर समस्या का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को विधायक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार, एनएचपीसी के प्रोजेक्ट हेड रणजीत सिंह, वन मंडलाधिकारी, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि भूस्खलन के कारण स्थिति काफी गंभीर है और क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। भविष्य में सुरक्षा इंतजाम के लिए कड़े कदम उठाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए ग्राम सभा की मंजूरी और फॉरेस्ट राइट एक्ट की औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जैसे ही पंचायत प्रस्ताव देगी, भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनएचपीसी ने इस कार्य के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया है। उन्होंने लाडा फंड के माध्यम से सड़क बहाली के लिए तुरंत बजट का प्रावधान करने की बात भी कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।