{"_id":"6a3916c4f8d0ed8d9709d52e","slug":"video-govind-thakur-said-the-govt-and-its-mlas-are-misusing-the-government-machinery-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोविंद ठाकुर बोले- सरकार और उनके विधायक कर रहे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद ठाकुर बोले- सरकार और उनके विधायक कर रहे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग
विकास खंड की पंचायत समिति में भाजपा की अध्यक्ष पद बनने के बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भुंतर में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है और यहां एक पार्षद के घर में सरकारी अमला पैमाइश करने पहुंचा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास की पैमाइश की गई। इस तरह चुने हुए प्रतिनिधि पर दबाव बनाकर अपना अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पूरी तरह से हाशिए पर चली गई है जनता के नकारने के बाद भी जबरदस्ती विधायक अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रहे हैं। गोविंद सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि कुल्लू पंचायत समिति में भाजपा के पास बहुमत होने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए क्राॅस वोटिंग हुई है या फिर कोई गलती हुई है। इसको लेकर पार्टी मंथन करेगी और आने वाले समय में इस तरह की स्थिति पैदा न हो इसको लेकर पार्टी रणनीति बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।