{"_id":"69f99c83d102adcbd301b573","slug":"video-kullu-celebration-of-bengal-victory-in-kullu-bjp-workers-distribute-sweets-and-hold-victory-rally-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: बंगाल की जीत का जश्न कुल्लू में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और निकाली विजय रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: बंगाल की जीत का जश्न कुल्लू में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और निकाली विजय रैली
Ankesh Dogra
Updated Tue, 05 May 2026 01:00 PM IST
Link Copied
पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड जीत की खुशी जिला कुल्लू में भी जोरदार तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर जिला भाजपा द्वारा अटल सदन कुल्लू से लेकर ढालपुर चौक तक भव्य विजय रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा समर्थकों ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी की और पूरे शहर का माहौल उत्सवमय बना दिया। ढालपुर चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और पार्टी की मजबूत संगठनात्मक क्षमता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और यह जीत उसी का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इस जीत से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है, जो आने वाले चुनावों में भी देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, जोश और जश्न का माहौल बना रहा, जिससे साफ जाहिर हुआ कि इस जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।