{"_id":"6a324facfc2dab8e1003da5f","slug":"video-kullu-district-level-sports-competition-starts-at-saraswati-vidya-mandir-bashing-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: 360 खिलाड़ी पहुंचे प्रतिभा का प्रदर्शन करने, सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: 360 खिलाड़ी पहुंचे प्रतिभा का प्रदर्शन करने, सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Ankesh Dogra
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:11 PM IST
Link Copied
सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के 12 सरस्वती विद्या मंदिरों के लगभग 360 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी मेजर गेम्स एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पॉलिटेक्निक कॉलेज काइस के प्राचार्य डॉ. पुनीत सूद उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला मंत्री जोगिंदर, संकुल प्रमुख जितेंद्र, विजेता, सरस्वती विद्या मंदिर भुंतर के प्रधानाचार्य हरदीप, सरस्वती विद्या मंदिर सरसई के प्रधानाचार्य रूपलाल, प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय सेन तथा सदस्य खुशी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।