{"_id":"6a37dac959426f1fa20af097","slug":"video-kullu-smc-president-election-not-held-as-per-rules-mehar-chand-alleges-irregularities-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: नियमानुसार नहीं हुआ एसएमसी अध्यक्ष का चुनाव, मेहर चंद ने लगाए अनियमितताओं के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: नियमानुसार नहीं हुआ एसएमसी अध्यक्ष का चुनाव, मेहर चंद ने लगाए अनियमितताओं के आरोप
शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अध्यक्ष पद के दावेदार मेहर चंद ने चुनाव प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी और प्रबंधन के हस्तक्षेप के आरोप लगाए हैं। मेहर चंद ने कहा कि एसएमसी अध्यक्ष पद के लिए चार सदस्यों के नाम प्रस्तावित किए गए थे। उनके अनुसार सभी दावेदारों के बीच आपसी सहमति बनी थी कि उन्हें अध्यक्ष बनाया जाएगा लेकिन विद्यालय प्रबंधन को यह सहमति स्वीकार नहीं थी, जिसके चलते नियमों को दरकिनार कर किसी अन्य सदस्य को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन को चारों दावेदारों की सहमति पर आपत्ति थी तो लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करने के लिए मतदान प्रक्रिया अपनाई जा सकती थी। मेहर चंद ने इस पूरी प्रक्रिया को नियमों के विपरीत बताते हुए इसकी जांच कराने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।