Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
VIDEO : young man was murdered in Manali Winter Carnival, his neck was attacked with a bottle, this is what the SP said
{"_id":"6791e8404a8b21bf4003e98f","slug":"video-young-man-was-murdered-in-manali-winter-carnival-his-neck-was-attacked-with-a-bottle-this-is-what-the-sp-said","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मनाली विंटर कार्निंवल में युवक की हत्या, बोतल से गले पर किया वार, एसपी ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मनाली विंटर कार्निंवल में युवक की हत्या, बोतल से गले पर किया वार, एसपी ने ये कहा
राष्ट्र स्तरीय मनाली विंटर कार्निंवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। कार्निंवल के दौरान नगर परिषद के कार्यालय के समीप अचानक युवक का किसी ने गला रेत दिया। हालांकि युवक को पुलिस अस्पताल लेकर आ रही थी लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मनुरंगशाला में विंटर कार्निंवल के कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के कार्यालय के पास दर्शकदीर्घा में ही वशिष्ट के दक्ष का किसी ने बोतल से गले में वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहाल हो गया। गुरुवार सुबह 10:00 बजे ही विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा भी मौके पर पहुंचे। हत्या मामले की जानकारी देने के लिए एसपी गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन खुद मनाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि हत्या मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि युवक को बोतल से गले में वार किया गया। पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में और गिरफ्तारी होने की संभावना से उन्होंने इन्कार नहीं किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।