{"_id":"6a86908061a5ad2d9a00fdb0","slug":"video-collision-between-two-trucks-in-tunnel-no-12-on-the-chandigarh-manali-national-highway-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: टनल में दो ट्रकों में टक्कर, तीन लोगों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: टनल में दो ट्रकों में टक्कर, तीन लोगों की मौत, आठ घायल
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनल नंबर 12 में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक रेफर किया गया है। हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे टनल नंबर 12 में हुआ। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर के ट्रक और हिमाचल नंबर के ट्रक के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नगवाईं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।