सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharampur: AROs undergo training for Panchayat elections; nominations to begin on May 7.

धर्मपुर: पंचायत चुनाव को लेकर एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण, 7 मई से शुरू होंगे नामांकन

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 04 May 2026 05:09 PM IST
Dharampur: AROs undergo training for Panchayat elections; nominations to begin on May 7.
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को धर्मपुर में सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच व जरूरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ हैं, इसलिए हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। तहसीलदार धर्मपुर प्रवीण कुमार ने एआरओ को नामांकन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत करवाते हुए बताया कि 7 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करना बेहद जरूरी है, ताकि बाद में किसी प्रकार का विवाद न उत्पन्न हो। बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने पंचायत स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और सभी पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत निरीक्षक संजय पराशर और मास्टर ट्रेनर ने एआरओ को नामांकन के समय लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (जहां लागू हो), अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही, निर्धारित शुल्क जमा करवाना भी अनिवार्य होगा। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि नामांकन पत्र भरते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए उम्मीदवारों को सही मार्गदर्शन दिया जाए और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि सभी तैयारियों के साथ पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: भाजपा की प्रचंड जीत के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना, प्रधानमंत्री गृहमंत्री और भाजपा के चिन्ह की तस्वीर रखकर करवाई विशेष पूजा

04 May 2026

फतेहाबाद: तेज आंधी में पेड़ की टहनी गिरने से स्कूटी सवार ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत, टोहाना में हुआ हादसा

04 May 2026

भिवानी: तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने मचाई तबाही, पेड़ और पोल टूटने से मुख्य रास्ते अवरुद्ध

04 May 2026

वाराणसी में 11 महीने में निजी अस्पतालों में 17 हजार प्रसव, VIDEO

04 May 2026

दशाश्वमेध घाट पर गूंजा स्वच्छता और संस्कृति का संदेश, VIDEO

04 May 2026
विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर बोले- स्मार्ट मीटर पर जांच तक नहीं होगा बदलाव

04 May 2026

VIDEO: सुबह 9 बजे छाया अंधेरा, गरज चमक के साथ हुई झमाझम बारिश

04 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: सड़क पर डंपर पलटा, यातायात घंटों बाधित, पूरे मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बनी

04 May 2026

VIDEO: गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई पिकअप, श्रमिक की मौत पांच लोग घायल

04 May 2026

VIDEO: गोंडा में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

04 May 2026

Dharamshala: थोड़ी देर में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड घोषित करेगा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

04 May 2026

यमुनानगर में मामूली विवाद में शख्स की हत्या

04 May 2026

VIDEO: सुबह जोरदार बारिश के बाद जलभराव ने किया परेशान, चौराहों से लेकर कॉलोनियों तक जगह-जगह भरा पानी

04 May 2026

VIDEO: लखनऊ में मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक की तरफ आने वाली रोड पर लगा जाम

04 May 2026

VIDEO: लखनऊ के कल्याणपुर में जलभराव, सीवर लाइन के मेनहोल से ओवरफ्लो होकर निकलता बरसात का पानी

04 May 2026

VIDEO: लखनऊ के गोमती नगर शहीद पथ पर जाम की स्थिति, लंबा जाम लगा

04 May 2026

VIDEO: बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव, शहीद पथ और सिनेपोलिस मॉल के बाहर सड़कों पर भरा पानी

04 May 2026

अलीगढ़ में तेज गरज के साथ बारिश, तापमान में आई गिरावट

04 May 2026

बेअदबी कानून पर विधानसभा स्पीकर संधवां आठ मई को श्री अकाल तख्त पर तलब

04 May 2026

भाजपा प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात पर ‘आप’ का तीखा हमला

04 May 2026

VIDEO: दो बाइकों की भिड़त के बाद दो सगे भाइयों समेत आठ को कार ने कुचला, दो शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

04 May 2026

VIDEO: सुबह ही छा गई शाम, गरज-चमक और तेज हवाओं संग बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

04 May 2026

VIDEO: इंजीनियरिंग कॉलेज में तेज आंधी के कारण कार पर गिरा पेड़

04 May 2026

VIDEO: तेज हवाओं और बारिश से परेशान हुए लोग, दिन में छाया रात जैसा अंधेरा

04 May 2026

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला से की मुलाकात

04 May 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा आक्रोश

जीरा में किया सैनिक नसीब का अंतिम संस्कार

VIDEO: सुबह नौ बजे रात जैसा नजारा, घना अंधेरा और तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

04 May 2026

VIDEO: सुबह नौ बजे रात जैसा नजारा, लखनऊ में अचानक बदला मौसम, जलानी पड़ रहीं वाहनों की लाइटें

04 May 2026

फिरोजपुर शहर दाना मंडी में बारिश से गेहूं हुई गीली

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed