{"_id":"693d52b3e3a617e0000bba78","slug":"video-dr-vivek-agarwal-said-that-public-awareness-is-essential-to-prevent-brain-hemorrhage-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"डॉ. विवेक अग्रवाल बोले- ब्रेन हेमरेज से बचाव के लिए जन-जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. विवेक अग्रवाल बोले- ब्रेन हेमरेज से बचाव के लिए जन-जागरूकता जरूरी
ब्रेन हेमरेज एक गंभीर और जानलेवा मेडिकल इमरजेंसी है, जो लंबे समय की अपंगता और मृत्यु का बड़ा कारण बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार दिमाग की रक्त वाहिकाओं में एन्यूरिज्म फटने से होने वाला ब्रेन हेमरेज अचानक होता है और यदि समय पर इलाज नहीं मिले तो यह जान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आम लोगों के बीच इसके लक्षणों और इलाज को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। ब्रेन हेमरेज के शुरुआती लक्षणों में अचानक तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, दौरे पड़ना और बेहोशी शामिल हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लक्षण दिखते ही मरीज को तुरंत नजदीकी एडवांस्ड न्यूरो केयर सुविधा वाले अस्पताल ले जाना चाहिए। एंडोवैस्कुलर कॉइलिंग ब्रेन एन्यूरिज्म के इलाज की एक आधुनिक और मिनिमली इनवेसिव तकनीक है, जिसमें कैथेटर के जरिए प्लैटिनम कॉइल डालकर ब्लीडिंग के स्रोत को अंदर से सील किया जाता है। इस प्रक्रिया से ओपन ब्रेन सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती और मरीज के जल्दी ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी तरह के एक मामले में इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ. विवेक अग्रवाल की टीम ने एंडोवस्कुलर कॉइलिंग के जरिये एक्यूट सबराक्नॉइड हैमरेज से पीड़ित 30 वर्षीय महिला की जान बचाई। मरीज को अचानक गंभीर सिरदर्द, चक्कर और बेहोशी की शिकायत के बाद तुरंत इलाज के लिए रेफर किया गया। मोहाली में रैपिड न्यूरो-इमेजिंग जांच से एन्यूरिज्म फटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद बिना देरी किए उपचार शुरू किया गया। इस मामले पर डॉ. विवेक अग्रवाल ने कहा कि ब्रेन हेमरेज के मामलों में जन-जागरूकता सबसे अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि समय पर लक्षणों की पहचान, त्वरित जांच और कोऑर्डिनेटेड मेडिकल केयर से न केवल मरीज की जान बचाई जा सकती है, बल्कि स्थायी दिमागी नुकसान से भी बचाव संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।