{"_id":"693d047f159fa910b1066dce","slug":"video-jp-nadda-laid-the-foundation-stone-of-the-new-bjp-state-office-in-majhathai-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा ने मजठाई में किया भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, बोले- संगठन को देगा नई ऊर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा ने मजठाई में किया भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, बोले- संगठन को देगा नई ऊर्जा
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:45 AM IST
Link Copied
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को एयरपोर्ट रोड, डीएवी स्कूल के समीप मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थल पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नड्डा ने 45 मिनट तक चले शिलान्यास पूजन में भाग लिया और शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। भूमि निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना का विस्तृत विवरण राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया। इस दौरान नड्डा ने कार्यालय परिसर की संरचना, कार्यात्मक जरूरतों और भविष्य की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया। कलश स्थापना किए जाने के बाद जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद भी किया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह, भक्ति और संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ, जिसने हिमाचल भाजपा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।