Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Gohar: After the priest, the 'Gur' (divine medium) has been found; the Great Deity Kamrunag has bestowed his grace
{"_id":"69bbf868f45d34093b0b14e7","slug":"video-gohar-after-the-priest-the-gur-divine-medium-has-been-found-the-great-deity-kamrunag-has-bestowed-his-grace-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहर: पुजारी के बाद मिला गूर, मेहरबान हुए बड़ा देव कमरुनाग, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहर: पुजारी के बाद मिला गूर, मेहरबान हुए बड़ा देव कमरुनाग, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में झमाझम बारिश
जिला मंडी के आराध्य बड़ा देव कमरुनाग की कृपा एक बार फिर देखने को मिली है। गुरुवार को जैसे ही देवता के नए गूर के रूप में पुजारी बोधराज की विधिवत ताजपोशी हुई, वैसे ही मौसम ने करवट ले ली। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश ने दस्तक दे दी। नव नियुक्त गूर बोधराज ने परंपरा अनुसार देव कमरुनाग की मूर्ति को ‘कल्या’ लगाई, और उसी के तुरंत बाद आसमान से सफेद फाहे गिरने लगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि देवता की यह सीधी कृपा है, क्योंकि कमरुनाग को पूरे मंडी सहित प्रदेश में वर्षा के देवता के रूप में पूजा जाता है। देवता के कटवाल चिंतराम ठाकुर ने गूर पद पर बोधराज की ताजपोशी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह आयोजन विधिवत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। ताजपोशी के तुरंत बाद मौसम में आए बदलाव को लोग देव आशीर्वाद के रूप में देख रहे हैं। उधर, शिकारी देवी, मगरू गला, शैटाधार और कमरुनाग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी और बारिश के चलते समूचे मंडी जिला में शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। मौसम के इस बदलाव से किसान और बागवान खुश नजर आ रहे हैं। लंबे समय से सूखे जैसे हालात के बीच यह बारिश और बर्फबारी उनकी फसलों और बागवानी के लिए राहत लेकर आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवता का गूर बदलते ही मौसम का बदलना कोई संयोग नहीं बल्कि आस्था और परंपरा की सजीव मिसाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।