{"_id":"6b06907a11ead11a1d0e7c13","slug":"video-hrtc-bus-breakdown-between-balotu-and-jamthala-mandi-passengers-troubled-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: बीच सड़क खराब हुई एचआरटीसी बस, घंटों परेशान रहे यात्री; नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: बीच सड़क खराब हुई एचआरटीसी बस, घंटों परेशान रहे यात्री; नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को हुई परेशानी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:08 PM IST
Link Copied
बैजनाथ-लडभड़ोल-सांडापतन-लंघा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस मंगलवार को बलोटू और जमथला के बीच हनुमान मंदिर के समीप अचानक खराब हो गई। बस में प्रेशर लीक होने के कारण तकनीकी खराबी आ गई, जिससे बस बीच सड़क पर ही खड़ी हो गई। व्यस्त समय में बस के खराब होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार यह बस रोजाना सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर बैजनाथ से रवाना होती है और 9 बजकर 20 मिनट पर लडभड़ोल पहुंचती है। इसके बाद सांडापतन-लंघा होते हुए करीब 10 बजे वापसी करती है।
बस के बीच रास्ते खराब होने से नौकरीपेशा कर्मचारियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं को घंटों सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। दुर्गम क्षेत्र में सीमित परिवहन सुविधाओं के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
बस खराब होने से परेशान यात्रियों ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण रूटों पर बसों को नियमित जांच और सर्विसिंग के बिना भेजा जा रहा है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में केवल तकनीकी रूप से फिट बसें ही चलाई जाएं, ताकि लोगों को बीच रास्ते इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
उधर, एचआरटीसी बैजनाथ के अड्डा प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिलते ही उसे दुरुस्त करने के लिए मौके पर टेक्निकल टीम भेज दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।