{"_id":"689c2770ac5c602f380a9314","slug":"video-kiratpur-manali-four-lane-is-in-bad-condition-during-rains-private-bus-owners-are-also-against-toll-plaza-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बरसात में किरतपुर-मनाली फोरलेन बदहाल, निजी बस मालिक भी टोल प्लाजा के विरोध में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बरसात में किरतपुर-मनाली फोरलेन बदहाल, निजी बस मालिक भी टोल प्लाजा के विरोध में
बरसात के मौसम में किरतपुर-मनाली फोरलेन की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जगह-जगह सड़क धंसने, भूस्खलन से हाईवे की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सफर न सिर्फ मुश्किल बल्कि खतरनाक भी बन गया है। इसी बीच निजी बस के मालिक राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, पंकज महाजन व मैनेजर दिनेश ठाकुर ने भी टोल वसूली का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि वे सालाना लाखों रुपये टोल में देते हैं, लेकिन बरसात में सड़क की दुर्दशा देख ऐसा लगता है जैसे यह पैसा सड़क की मरम्मत पर नहीं बल्कि सिर्फ वसूली पर खर्च हो रहा है। बस मालिकों का साफ कहना है कि जब तक हाईवे पूरी तरह दुरुस्त नहीं होता और हर मौसम में सुरक्षित सफर के लायक नहीं बनता, तब तक टोल प्लाजा को बंद रखा जाए। उन्होंने बताया कि बरसात में कई-कई घंटों तक जाम में फंसे रहने से यात्रियों को परेशानी होती है, जबकि बस ऑपरेटरों को ईंधन, समय और पैसों का भारी नुकसान झेलना पड़ता है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ अब निजी बस ऑपरेटर भी मांग कर रहे हैं कि बरसात के मौसम में हाईवे की मरम्मत युद्धस्तर पर की जाए और तब तक टोल वसूली पूरी तरह बंद हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।