{"_id":"69ad6ff2bb9dfb24900a72e0","slug":"video-mandi-mla-chandrashekhar-thakur-said-the-public-will-rule-not-the-family-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: विधायक चंद्रशेखर ठाकुर बोले- परिवार नहीं, जनता का होगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: विधायक चंद्रशेखर ठाकुर बोले- परिवार नहीं, जनता का होगा राज
Ankesh Dogra
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:17 PM IST
धर्मपुर के हुक्कल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय तक एक परिवार की तानाशाही के कारण गुलामी के दौर से गुजरी है। उन्होंने इशारों में विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा, जनता सर्वोपरि है और आने वाले समय में परिवार नहीं बल्कि जनता का राज होगा। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुक्कल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में महिला शक्ति कार्यक्रम में पहुंची और पूरे उत्साह के साथ महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश कीं, जिनका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर हिमाचल की लोकप्रिय गायिका नीरू चांदनी भी मौजूद रहीं और अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिए। अपने संबोधन में विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने उपस्थित मातृ शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यदि 200-250 वर्ष पहले के समय को देखें तो समाज में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं थी। लंबे समय तक महिलाओं को पुरुष प्रधान समाज की ओर से थोपी गई कुरीतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदली हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर विधायक ने ग्राम पंचायत हुक्कल के गठन पर क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हुक्कल को नई पंचायत का दर्जा मिला है, जिसके लिए क्षेत्र के लोगों ने मिलकर प्रयास किए हैं। कार्यक्रम के अंत में विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही उपस्थित लोगों को प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।