{"_id":"69ad20c976150a66720843ac","slug":"video-children-in-varanasi-banged-plates-to-protest-inflation-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बच्चों ने बजाई थाली, महंगाई का किया विरोध; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बच्चों ने बजाई थाली, महंगाई का किया विरोध; VIDEO
लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हो रही भारी बढ़ोतरी के विरोध में आज वार्ड नंबर 23 सीर गोवर्धनपुर में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को माला पहनाकर “अलविदा” कहा गया और यह संदेश दिया गया कि महंगाई के कारण आम जनता को फिर से चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
समाजवादी पार्टी के बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने बताया कि वर्ष 2014 में कांग्रेस (यूपीए) सरकार के समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 410 रुपये थी, जो आज बढ़कर करीब 916 रुपये तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों के लिए रसोई चलाना, बच्चों की शिक्षा और दवाइयों का खर्च उठाना बेहद कठिन होता जा रहा है। अमन यादव ने कहा कि 2014 में बड़े-बड़े वादों और “बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार” जैसे नारों के साथ सत्ता में आई सरकार आज महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है और सरकार को तुरंत जनता को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए। इस प्रदर्शन में दीपा यादव, कुमकुम, कलावती देवी, बंदना, माघुरी, ऊषा, अंकित सहित कई स्थानीय महिलाएं, बच्चे और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने थाली और बर्तन बजाकर तथा पोस्टर-बैनर के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।