{"_id":"69ad1b65659676f0000ec41c","slug":"video-amidst-ganga-aarti-indian-team-was-hailed-as-vijayi-bhava-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा की आरती के बीच भारतीय टीम के लिए 'विजयी भव' का उद्घोष, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की आरती के बीच भारतीय टीम के लिए 'विजयी भव' का उद्घोष, VIDEO
टी-20 विश्व कप का खिताब एक बार फिर भारत आए, इसके लिए नमामि गंगे ने काशी के पौराणिक सिंधिया घाट पर महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ वेद मंत्रों के बीच मां गंगा की आरती उतार कर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए "विजयी भव" का उद्घोष किया। रविवार को भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले गंगा की लहरों के बीच राष्ट्रध्वज तिरंगा, भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर संग उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए हाथ जोड़कर और गंगा की पावन लहरों को साक्षी मानकर सभी ने एक स्वर में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत की प्रार्थना की। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में स्वस्तिवाचन, द्वादश ज्योतिर्लिंग, गंगाष्टकम और श्रीकाशी विश्वनाथष्टकम के मंत्र सिंधिया घाट पर भारतीय क्रिकेटरों के आशीर्वाद हेतु गूंजते रहे। पूर्व में राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे राजेश शुक्ला ने कहा कि महादेव व मां गंगा का आशीर्वाद मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों को मानसिक शक्ति प्रदान करेगा। भारत में क्रिकेट महज एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना और जुनून है। आज शाम अहमदाबाद के मैदान पर जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी, तो उनके साथ मां गंगा का आशीर्वाद और करोड़ों भारतीयों की दुआएं होंगी। आयोजन में हरिओम मिश्रा, सौरभ मिश्रा, राजेंद्र नागर, सुहासिनी शर्मा, शालिनी बरनवाल महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के बटुक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।