{"_id":"6a2fe8668007ade9e700185a","slug":"video-meritorious-class-10-student-alisha-becomes-mandi-dc-for-a-day-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 10वीं की मेधावी अलीशा बनीं एक दिन की डीसी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 10वीं की मेधावी अलीशा बनीं एक दिन की डीसी मंडी
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की पहल के तहत कोटली के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा अलीशा को एक दिन की उपायुक्त बनने का गौरव प्राप्त हुआ। अलीशा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा (2026) में 700 में से 697 अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर तीसरा और मंडी जिला में पहला स्थान हासिल किया है। सोमवार को अलीशा ने अपने विशेष कार्यकाल की शुरुआत उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर की, जहां उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद अलीशा ने सीधे डीसी की कुर्सी संभाली। उन्होंने अधिकारियों व मॉक ट्रायल टीम के साथ बैठक कर प्रशासनिक बारीकियों को समझा, आम नागरिकों की फरियादें सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अपने इस एक दिवसीय कार्यकाल के दौरान अलीशा ने पड्डल मैदान में आयोजित पंचायत प्रधानों व उपप्रधानों के शपथ समारोह में भी बतौर उपायुक्त शिरकत की। इस मंच पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी उन्हें मंच पर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने समारोह में आए अतिथियों को बतौर उपायुक्त सम्मानित किया। समारोह के बाद उन्होंने पुन: कार्यालय पहुंचकर विभिन्न आधिकारिक कार्यों का संचालन किया। अलीशा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया की यह मेरे लिए गर्व का विषय है की मुझे एक दिन का डीसी बनने का मौका मिला। मेरा सपना आईएएस अधिकारी बनना है और इससे पूर्व मुझे प्रशासनिक कार्य समझने का मौका मिला। यह अनुभव आत्मविश्वास और प्रशासनिक सेवा में जाने के संकल्प को और मजबूत करेगा। सफलता प्राप्त करने के लिए सपना देखना और उसको पूर्ण करने के लिए अडिग होना बहुत जरूरी हैं। यही एकाग्रता सफलता की ओर ले जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।