{"_id":"66544849d0b4bcd23505efec","slug":"video-the-administration-could-not-install-the-statue-of-martyr-tej-singh-even-after-a-year-due-to-rain","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरसात से बही शहीद तेज सिंह की प्रतिमा प्रशासन एक साल बाद भी नहीं लगा पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरसात से बही शहीद तेज सिंह की प्रतिमा प्रशासन एक साल बाद भी नहीं लगा पाया
मंडी जिला के नाचन क्षेत्र की रेफल पंचायत के जट्टानाल में बरसात की बाढ़ में बही शहीद तेज सिंह की प्रतिमा एक साल बीत जाने के बाद भी प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधि लगा नहीं पाए हैं। शहीद तेज सिंह के स्मारक में बरसात के मलबे की सफाई भी ढंग से नहीं हो पाई है। शहीद के स्मारक से गुजरने वाले हर शख्स शहीद के हो रहे अपमान को लेकर चिंतित है। स्थानीय निवासियों देविंदर ठाकुर, बलबीर ठाकुर, पूर्व प्रधान भूप सिंह, पूर्व उप प्रधान हेम सिंह ठाकुर, होशियार सिंह, संतोष कुमार, पवन कुमार, गुडडू, गोपाल ठाकुर, पारस राम, लीला प्रकाश, तारा चंद, धर्मेंद्र ठाकुर और राजकुमार ने रोष जताते हुए स्थानीय प्रशासन पर शहीद की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। एसडीएम बल्ह विशाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन को इस सम्बंध में किसी ने कोई सूचना और शिकायत नहीं दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी।
शहीद तेज सिंह भलेटी गांव से संबंध रखते थे। वह 15 जेक रायफल में सेवारत थे। ड्यूटी के दौरान वह आतंकियों से लोहा लेते हुए 1 अक्तूबर 2001 को वे शहीद हो गए थे। शहीद की मां निर्मला देवी ने बताया कि उनके बेटे की प्रतिमा को स्मारक में दो बार शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। उन्होंने मांग की है कि उनके बेटे की प्रतिमा को प्रशासन रजवाड़ी स्कूल में स्थापित करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।