{"_id":"65fbf29078dde152e202eeec","slug":"video-protest-of-the-people-of-the-affected-panchayats-of-luhri-hydro-project-continued-for-the-second-day","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों के लोगों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों के लोगों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी
लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट 210 मेगावाट की प्रभावित पंचायतों के लोगों का अनशन लोक निर्माण विभाग कार्यालय निथर के बाहर दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन चारमाला और धनाह वार्ड के किसान अनशन पर बैठे। किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद, अमित ने कहा कि किसान सभा प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की मांगों को सरकार, प्रशासन व सतलुज जल विद्युत निगम के साथ पिछले काफी लंबे समय से उठा रही है। इसमें प्रदूषण से फसलों के नुकसान का मुआवजा,ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारों का मुआवजा,रोजगार, पानी की व्यवस्था, लाडा का पैसा खर्च करना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निथर उपतहसील की प्रभावित पंचायतों में धूल व ब्लास्टिंग से काफी नुकसान हुआ है लेकिन अभी तक केवल एक वर्ष का ही धूल का मुआवजा दिया गया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।