{"_id":"6895c95496b7bc4e240ea7cf","slug":"video-rampur-trishul-security-group-workers-union-demonstrated-outside-the-labor-office-regarding-their-demands-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: त्रिशूल सिक्योरिटी ग्रुप वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर श्रम कार्याजय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: त्रिशूल सिक्योरिटी ग्रुप वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर श्रम कार्याजय के बाहर किया प्रदर्शन
बीते कई वर्षों से कामगारों की समस्याओं का निपटारा नहीं होने के कारण शुक्रवार को मजदूरों का गुस्सा फूटा। त्रिशूल सिक्योरिटी ग्रुप वर्कर्स यूनियन (संबधित सीटू) इकाई रामपुर के बैनर तले कामगारों ने श्रम कानूनों को लागू नहीं करने और प्रदेश सरकार के न्यूनतम वेतन लागू नहीं करने के विरोध में श्रम विभाग रामपुर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, निर्माण मजदूर यूनियन शिमला जिला के महासचिव दिनेश मेहता, त्रिशूल सिक्योरिटी ग्रुप वर्कर्स यूनियन के
अध्यक्ष देवेंद्र और महासचिव टीटू खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार के राज में मजदूरों से खुली लूट हो रही है। मजदूरों के श्रम कानून और देश के संविधान को होते हुए भी त्रिशूल सिक्योरिटी ग्रुप के माध्यम से नियोजित मजदूरों की हालत बंधुआ मजदूरों जैसी है। मजदूरों को प्रबंधन की ओर से सुरक्षा नहीं दी गई है। कार्यस्थलों पर मजदूरों को गुमटी नहीं होने की वजह से खुले आसमान के नीचे अपनी नौकरी करनी पड़ रही। चेताया है कि यदि जल्द त्रिशूल सिक्योरिटी ग्रुप पर श्रम कानूनों की उल्लंघन को लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।