{"_id":"689d8961bcf3a114590ab048","slug":"video-the-army-used-logistics-drones-to-deliver-food-to-people-stranded-in-the-floods-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: बाढ़ में फंसे लोगों तक सेना ने लॉजिस्टिक ड्रोन से पहुंचाई खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: बाढ़ में फंसे लोगों तक सेना ने लॉजिस्टिक ड्रोन से पहुंचाई खाद्य सामग्री
किन्नौर जिले में आई बाढ़ के बाद भारतीय सेना ने लॉजिस्टिक ड्रोन से खाद्य सामग्री पहुंचाई। 13 अगस्त की देर शाम किन्नौर जिले में आई बाढ़ की सूचना सेना को मिली। पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने सेना को होजिस लुंगपा नाले में बाढ़ की सूचना दी। जिसके बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रात करीब 7:00 बजे रिशि डोगरी घाटी के ऊपरी हिस्से में बादल फटने से होजिस लुंगपा नाले में अचानक आई बाढ़ ने सतलुज नदी पर बने पुल को बहा दिया और सीपीडब्ल्यूडी के अंतर्गत गंगथांग ब्रालाम की ओर बन रही सड़क के निर्माण स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि चार लोग नदी के दूसरी ओर फंस गए। बाढ़ की सूचना मिलते ही सेना ने तत्काल आपदा राहत बल को मौके पर रवाना किया। अंधेरे और पानी के तेज बहाव के बीच सेना ने मौके पर पहुंच कर बाढ़ में फंसे लोगों को ऊंचे व सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घायल व्यक्ति को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया गया। सेना ने इस मिशन में पहली बार लॉजिस्टिक ड्रोन हाई एल्टीट्यूड (एलडीएचए) सिस्टम का उपयोग किया, जिसके जरिये बाढ़ के पार फंसे लोगों तक खाने-पीने की वस्तुएं और पीने का पानी पहुंचाया गया, ताकि रातभर उन्हें सहारा मिल सके। प्रभावितों को सेना शिविर पूह में रखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।