{"_id":"6a47aa2dae2a1c5ad205b0b2","slug":"video-video-new-traffic-plan-to-be-implemented-in-rampur-which-is-grappling-with-traffic-issues-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: यातायात समस्या से जूझ रहे रामपुर में लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: यातायात समस्या से जूझ रहे रामपुर में लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान
रामपुर बुशहर।
यातायात समस्याओं से जूझ रहे चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में अब नया ट्रैफिक प्लान लागू होगा। शहर आने वाले लोगों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को जल्द ही सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी। स्थानीय प्रशासन ने इसे लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। योजना के तहत नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई, पार्किंग, नो पार्किंग जोन का निर्धारण, ऑटो, टैक्सी और बस चालकों के लिए विभिन्न मापदंड तय किए गए हैं। शहर में यह नया ट्रैफिक प्लान आज से ट्रायल के तौर पर शुरू होगा, हालांकि उपायुक्त शिमला के निर्देशों के बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। रामपुर शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर लिया है। शुक्रवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में इसको लेकर एक बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश वर्मा, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, जसपाल सिंह नेगी, सर्व हितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष निशु बंसल, अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान सहित एनएचएआई, ऑटो, टैक्सी यूनियन और निजी बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।