{"_id":"677a623b705e94e0b40dfe2e","slug":"video-dheeraj-gupta-became-the-president-of-district-sirmaur-bjp","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धीरज गुप्ता बने जिला सिरमौर भाजपा के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धीरज गुप्ता बने जिला सिरमौर भाजपा के अध्यक्ष
जिला सिरमौर में भाजपा ने रविवार को अपने जिला कार्यालय नाहन में संगठन पर्व मनाया । इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें पांवटा साहिब के धीरज गुप्ता को जिला भाजपा अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल समेत भाजपा चुनाव प्रभारी डेजी ठाकुर एवं सांसद सुरेश कशयप भी इस मौके पर उपस्थित रहे। भाजपा चुनाव प्रभारी डेजी ठाकुर ने बताया कि लोकतांत्रिक एवं पारदर्शिता के साथ आज भाजपा जिला सिरमौर के अध्यक्ष पद पर चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ है। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष पद की कमान पांवटा साहिब के धीरज गुप्ता को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी के संविधान के अनुसार 6 साल बाद दोबारा सदस्यता होती है और उसके पश्चात बूथों, मंडल एवं जिला की कार्यकारियों का गठन किया जाता है। उन्होंने बताया कि पूरे जिला से मंडल अध्यक्ष व एक प्रतिनिधि चुना गया था और उन्होंने आगे जाकर जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और आज लम्बी प्रक्रिया के बाद जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का संगठन पर्व आखिरी चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा के प्रदेश में 74 मंडल थे मंडलों का विस्तार करते हुए अब 171 भाजपा मंडल बनाए गए हैं जिनमें से 143 भाजपा मंडलों का गठन कर दिया गया है । प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले है। जिनमें से आज 9 जिलों में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए चयन पूर्ण हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।