{"_id":"678cdce3530cd8c81009fd39","slug":"video-district-level-master-badminton-competition-will-be-held-in-nahan-on-8th-and-9th-february","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नाहन में 8 व 9 फरवरी को होगी जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नाहन में 8 व 9 फरवरी को होगी जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता
सिरमौर जिला बैडमिंटन संघ 8 और 9 फरवरी को नाहन में जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता चंबा मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में होगी। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने रविवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता अंतर्गत एकल और युगल स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में 35-40, 40-45, 45-50, 50-55, 55-60, 60-65, 65-70 और 70-75 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि एकल प्रतियोगिता में पंजीकरण शुल्क 600 जबकि युगल के लिए 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ खिलाडिय़ों को बैडमिंटन के प्रति प्रोत्साहित करना हैं। हिंदुस्तानी ने कहा कि राज्य स्तरीय स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी भी इस मर्तबा जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ को मिली है। प्रतियोगिता की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। सिरमौर जिला में यह पहला मौका होगा, जब यहां मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस अवसर पर संघ के राज्य महासचिव रमेश ठाकुर, राज्य कोषाध्यक्ष संजय काूलिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र राणा और जिला कोषाध्यक्ष योगी ठाकुर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।