{"_id":"69aed678a0e10324e900a7d1","slug":"video-instructions-given-to-maintain-the-quality-of-public-distribution-system-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: एसपी कात्याल ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: एसपी कात्याल ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के प्रावधानों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कात्याल ने की। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एवं जिला शिकायत निवारण अधिकारी एलआर वर्मा ने उन्हें शॉल और टोपी भेंट कर स्वागत किया। बैठक में जिले में आवश्यक खाद्यान्न वस्तुओं की उपलब्धता, गुणवत्ता, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न विभागों की ओर से क्रियान्वित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अध्यक्ष डॉ. कात्याल ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न की सप्लाई चेन से लेकर लाभार्थियों तक वितरण के प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता और मात्रा का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मिड-डे मील उपलब्ध कराने वाली पाठशालाओं और थोक गोदामों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए, ताकि खाद्यान्न की उपलब्धता और गुणवत्ता बनी रहे। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण प्रणाली और सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करने पर भी बल दिया, जिससे वे अपने अधिकारों और योजनाओं के महत्व को समझ सकें। डॉ. कात्याल ने निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी उचित मूल्य की दुकानों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिला शिकायत निवारण अधिकारी और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी का दूरभाष नंबर तथा ईमेल पता प्रदर्शित किया जाए, ताकि राशन संबंधी किसी भी समस्या का समयबद्ध समाधान किया जा सके। बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा विजय कुमार राघव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नासिर अहमद, क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम नाहन नरेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन इशाक मोहम्मद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।