{"_id":"655dce9da37b1889d904c063","slug":"video-ranaekaja-ma-bhavaya-shabhayatara-ka-satha-mal-ka-shabharabha-vasa-athhayakashha-na-thava-palkaya-ka-thaya-kathha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेणुकाजी में भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का शुभारंभ, विस अध्यक्ष ने देव पालकियों को दिया कंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेणुकाजी में भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का शुभारंभ, विस अध्यक्ष ने देव पालकियों को दिया कंधा
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 03:20 PM IST
Link Copied
मां रेणुका और उनके बेटे परशुराम के आलौकिक और पारंपरिक मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला आज शुरू हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अस्वस्थ होने के चलते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने देव पालकियों को कंधा देकर रवाना किया। साथ ही ददाहू से शुरू होने वाली शोभायात्रा की आगवानी भी की। इसके साथ छह दिन चलने वाले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज हो गया। भगवान परशुराम के प्राचीन मंदिर जामू, कटाह, मंडलांह और माशू से चार देवता मेले में हाजिरी भर रहे हैं। इस मर्तबा देव पालकियों को ददाहू स्थित खेल मैदान की बजाय गिरि नदी किनारे बनाए अस्थायी पंडाल में लाया गया। यहां से पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि और ढोल नगाड़ों की थाप के बीच रेणुकाजी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।