{"_id":"6a81a2a62b6cf3e7b7056839","slug":"video-renukaji-lake-cleaning-women-seva-shramdaan-sirmaur-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: रेणुकाजी झील की सफाई में उतरीं सैकड़ों महिलाएं, सेवा श्रमदान में दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: रेणुकाजी झील की सफाई में उतरीं सैकड़ों महिलाएं, सेवा श्रमदान में दिखा गजब का उत्साह
Ankesh Dogra
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:14 PM IST
Link Copied
ऐतिहासिक रेणुका झील को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहे सेवा श्रमदान अभियान में अब महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को करीब दर्जनभर महिला मंडलों की सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर झील की सफाई में श्रमदान किया।
मां रेणुकाजी सेवा समिति के सौजन्य से चल रहे इस अभियान के तहत महिलाएं झील के बीच उतर गईं और वहां उगी खरपतवार, घास, सरकंडे और झाड़ियों को जड़ से उखाड़कर बाहर निकाला। सफाई के दौरान समिति के सदस्य भी महिलाओं के साथ श्रमदान करते नजर आए।
झील से निकाली गई वनस्पति और कचरे को बाद में ट्रैक्टरों में भरकर उचित स्थान पर ले जाकर ठिकाने लगाया गया। महिलाओं ने सेवा श्रमदान में उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए ऐतिहासिक रेणुका झील को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।
मां रेणुकाजी सेवा समिति के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि रेणुका झील की सफाई में महिलाओं का योगदान बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं का श्रमदान अभियान से जुड़ना स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को दर्शाता है।
रेणुकाजी क्षेत्र की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को देखते हुए झील की स्वच्छता का विशेष महत्व है। सेवा श्रमदान के माध्यम से स्थानीय लोग भी झील के संरक्षण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।