{"_id":"6a81a53974e0ded39309b492","slug":"video-anjana-garg-teej-queen-dadahu-sirmaur-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Teej Celebration: अंजना गर्ग बनीं तीज क्वीन, ददाहू में महिला मंडल ने रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teej Celebration: अंजना गर्ग बनीं तीज क्वीन, ददाहू में महिला मंडल ने रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया पर्व
Ankesh Dogra
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:25 PM IST
Link Copied
महिला मंडल ददाहू की ओर से तीज पर्व के अवसर पर रंगारंग और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक प्रस्तुतियों से पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें अंजना गर्ग ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा आयोजित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में ममता, पारुल, अनीता, सीमा, सपना, श्रुति, अमिता, रेखा और निराशा विजेता रहीं।
महिला मंडल ददाहू की प्रधान उषा रानी ने सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य ददाहू नीलू गुप्ता और महिला मंडल की पूर्व प्रधान नीलम अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।