{"_id":"6a81a666f74954d4a20329e3","slug":"video-ljp-himachal-nitin-chauhan-68-assembly-organization-youth-employment-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: प्रदेश में संगठन को मजबूती देने पर जोर, नितिन चौहान बोले- 68 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: प्रदेश में संगठन को मजबूती देने पर जोर, नितिन चौहान बोले- 68 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे संगठन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:30 PM IST
Link Copied
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नाहन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि जिस तरह नाहन में संगठन सक्रिय रूप से काम कर रहा है, उसी तरह पूरे प्रदेश में पार्टी का संगठन मजबूत तरीके से काम करे।
नितिन चौहान ने कहा कि प्रदेश में संगठन विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पार्टी को हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें आगे लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति संगठन की रीढ़ बनेगी। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाए और उन्हें संगठन में जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ने का अवसर मिले।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के नए संसाधन विकसित करने और रोजगारपरक विजन तैयार करने की जरूरत है। बेरोजगारी दूर करने के लिए पार्टी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
नितिन चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए चिराग पासवान से भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए नए संसाधनों और संभावनाओं पर काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रयास संगठन विस्तार के साथ-साथ युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।