{"_id":"6a8193307de267c6bb085bcb","slug":"video-nahan-nitin-chauhan-ljp-president-power-show-supporters-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: नाहन में नितिन चौहान का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे गृहक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: नाहन में नितिन चौहान का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे गृहक्षेत्र
Ankesh Dogra
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:08 PM IST
Link Copied
लोकजन शक्ति पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान उर्फ टिंकू रविवार को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार अपने गृहक्षेत्र नाहन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक कालाअंब बॉर्डर पर जुटे। यहां से वाहनों के काफिले के साथ नितिन चौहान को नाहन लाया गया। काफिले में शामिल वाहनों और समर्थकों की भीड़ ने शहर में उनके राजनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन किया। नितिन चौहान के नाहन पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
नितिन चौहान का नाहन की राजनीति से पुराना जुड़ाव है। उनके दिवंगत पिता सदानंद चौहान लोकजन शक्ति पार्टी के टिकट पर नाहन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। पार्टी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश में विधायक बनने वाले सदानंद चौहान को लोजपा के प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण चेहरों में गिना जाता रहा है।
अब पार्टी ने उनके पुत्र नितिन चौहान को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में नाहन विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में उनकी सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी संभावित राजनीतिक भूमिका और चुनावी दावेदारी पर भी अभी से कयास लगाए जाने लगे हैं।
रविवार को नाहन में हुए स्वागत कार्यक्रम और शक्ति प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग नितिन चौहान के समर्थन में नजर आए। इनमें कांग्रेस और भाजपा से जुड़े स्थानीय लोगों के भी शामिल होने की चर्चा रही। ऐसे में नितिन चौहान का बढ़ता जनसंपर्क आने वाले समय में नाहन की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे सकता है।
नितिन चौहान के पिता सदानंद चौहान के विधायक कार्यकाल से जुड़ी विकास योजनाओं का भी इस दौरान जिक्र हुआ। बताया गया कि उनके कार्यकाल में नाहन क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र से कई योजनाएं लाने के प्रयास किए गए थे। हालांकि, इनमें से कुछ योजनाएं बाद में क्षेत्र से बाहर चली गईं।
नितिन चौहान के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नाहन में हुआ यह पहला बड़ा स्वागत कार्यक्रम माना जा रहा है। सैकड़ों वाहनों के काफिले और समर्थकों की मौजूदगी ने क्षेत्र की राजनीति में उनकी सक्रियता का संकेत दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में वह संगठन विस्तार के साथ नाहन की स्थानीय राजनीति में किस तरह अपनी भूमिका मजबूत करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।