{"_id":"6a80632cd2c553df6e04ffe1","slug":"video-sdm-sunil-kayath-hoisted-the-tricolour-in-sangrah-and-paid-tribute-to-the-martyrs-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: संगड़ाह में एसडीएम सुनील कायथ ने फहराया तिरंगा, बलिदानियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: संगड़ाह में एसडीएम सुनील कायथ ने फहराया तिरंगा, बलिदानियों को किया नमन
स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के लघु सचिवालय परिसर प्रांगण में उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पुलिस बल संगड़ाह की ओर से उन्हें सशस्त्र सलामी दी गई। एसडीएम सुनील कायथ ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम मां भारती की रक्षा, देश की एकता-अखंडता और राष्ट्रहित का संकल्प लेकर देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।