{"_id":"6a23eb38606ea34424073d8e","slug":"video-sirmaur-surendra-hindustani-says-the-decision-to-close-the-degree-college-in-ronhat-is-unfortunate-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सुरेंद्र हिंदुस्तानी बोले -रोनहाट में डिग्री कॉलेज बंद करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सुरेंद्र हिंदुस्तानी बोले -रोनहाट में डिग्री कॉलेज बंद करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण
सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र रोनहाट में डिग्री कॉलेज बंद किए जाने के सरकारी निर्णय का विरोध तेज होने लगा है। शनिवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी और सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और लोगों की मांग को देखते हुए वर्ष 2017 में रोनहाट में डिग्री कॉलेज की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए नाहन व पांवटा साहिब जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना आसान नहीं था। ऐसे में स्थानीय युवाओं को शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉलेज खोला गया था। लेकिन, वर्तमान सरकार ने विद्यार्थियों की संख्या कम होने का हवाला देकर कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया है। यहां अध्ययनरत छात्रों का नाहन कॉलेज में विलय किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा प्रयास किए जाने चाहिए थे। यदि छात्रों को अन्य संस्थानों में समायोजित करना ही था तो उन्हें शिलाई अथवा आसपास के कॉलेजों में भेजा जा सकता था, लेकिन उन्हें नाहन भेजना ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।