Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur: Upma Dhiman becomes Nahan Municipal Council President and Pradeep Sahotra Vice-President; both take the oath.
{"_id":"6a6220b6fa3998608b091ebb","slug":"video-sirmaur-upma-dhiman-becomes-nahan-municipal-council-president-and-pradeep-sahotra-vice-president-both-take-the-oath-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: उपमा धीमान बनीं नाहन नगर परिषद अध्यक्ष, प्रदीप सहोत्रा उपाध्यक्ष, ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद नाहन को गुरुवार को नया नेतृत्व मिल गया। नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान तथा उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा ने गुरुवार शाम नगर परिषद विश्राम गृह में आयोजित गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। समारोह में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों के चुनाव बेहद रोचक रहे थे। दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को 7-7 मत प्राप्त हुए थे। बराबरी की स्थिति बनने पर पर्ची सिस्टम (लॉटरी) के माध्यम से परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा का चयन हुआ। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष उपमा धीमान ने अपने संबोधन में वार्ड नंबर-3 की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और समर्थन की बदौलत ही वह इस जिम्मेदारी तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर के समग्र विकास के लिए कार्य किया जाएगा। स्वच्छता अभियान को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा ने कहा कि नाहन को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम राजीव सांख्यान, नगर परिषद के सभी पार्षदों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।