{"_id":"69db7013cd07e4a685064791","slug":"video-sirmour-bjp-holds-akrosh-rally-in-nahan-dr-rajeev-bindal-lashes-out-at-the-government-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में भाजपा की आक्रोश रैली, सरकार पर जमकर बरसे डॉ. राजीव बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में भाजपा की आक्रोश रैली, सरकार पर जमकर बरसे डॉ. राजीव बिंदल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:42 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बिंदल के नेतृत्व में नाहन में आक्रोश रैली निाकली। रानी झांसी पार्क से शुरू रैली माल रोड़, नया बाजार नाहन होते हुए शहीद स्मारक पर खत्म हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारबोजी की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित सभा में डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल प्रदेश की जनता पर कहर बनकर टूटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हत्या, लूट, फिरौती, गैंगवार, गोलीबारी और महिला उत्पीड़न के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। बिंदल ने कहा कि चिट्टा माफिया, शराब माफिया और कबाड़ माफिया को सरकार और उसके नेताओं का संरक्षण मिल रहा है, जिससे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। विकास के नाम पर प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया गया है। साढ़े तीन वर्षों में 45,000 करोड़ का कर्ज लेकर कुल कर्ज 1.10 लाख करोड़ तक पहुंचा दिया गया है। साथ ही पेट्रोल-डीजल पर भारी वैट लगाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।