{"_id":"68ab0acb8a6dddbe6e034034","slug":"video-sirmour-daughter-seeks-help-for-treatment-of-her-mother-battling-cancer-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: कैंसर से जूझ रही मां के इलाज के लिए बेटी ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: कैंसर से जूझ रही मां के इलाज के लिए बेटी ने लगाई मदद की गुहार
पांवटा साहिब के कोटड़ी ब्यास पंचायत की हिना खान ने कैंसर से जूझ रही अपनी माता के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है। रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिना खान ने बताया कि उनकी माता शाहजहां (42) दो वर्ष से कैंसर से पीड़ित है। पहले नाहन फिर पीजीआई चंडीगढ़ के बाद दिल्ली से इलाज चल रहा है। उन्होंने ने कहा कि उसके पिता मजदूरी करते थे, लेकिन मां की हालत गंभीर होने के कारण वह भी मजदूरी नहीं कर पा रहे है ऐसे में परिवार के पास इलाज का कोई भी जरिया नहीं है। वहीं समाज सेवी जसविंदर कामा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पीडि़त महिला के इलाज पर करीब 7 लाख रुपए की राशि खर्च होनी है। महिला को दिल्ली तक ले जाने और लाने के लिए उन्होंने मुफ्त एंबुलेंस सुविधा परिवार को दी है। अभी तक डेढ़ लाख रुपये ही जुटा पाए हैं। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी मदद के लिए अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।