{"_id":"68aaaea20c2c3e1382087e46","slug":"video-mandi-the-posts-of-pediatricians-are-vacant-in-zonal-hospital-mandi-opd-is-running-on-deputation-basis-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोनल अस्पताल मंडी में बाल रोग विशेषज्ञों के पद खाली, डेपुटेशन के सहारे चल रही ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोनल अस्पताल मंडी में बाल रोग विशेषज्ञों के पद खाली, डेपुटेशन के सहारे चल रही ओपीडी
जोनल अस्पताल मंडी में पिछले एक महीने से भी अधिक समय से बाल रोग विशेषज्ञों के पद खाली चल रहे हैं। यहां तीन बाल रोग विशेषज्ञ तैनात थे, लेकिन उनमें से कुछ की प्रमोशन हो गई और कुछ हायर स्टडी के लिए चले गए। जिसके चलते अब बाल रोग विशेषज्ञ के सभी पद खाली हो गए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है और आईपीडी भी पूरी तरह से खाली चल रही है। अस्पताल प्रबंधन ने अस्थाई तौर पर ओपीडी के संचालन के लिए सिविल अस्पताल गोहर में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ को सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को यहां सेवाएं देने के लिए डेप्यूट किया है। इसके अलावा एक मेडिकल ऑफिसर को भी बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल का जिम्मा सौंप रखा है। बाल रोग विशेषज्ञ न होने का असर गायनी ओपीडी और आईपीडी पर भी देखने को मिल रहा है। यहां डिलिवरी और सर्जरी के मामलों में काफी कमी आ गई है। क्योंकि पैदा होने वाले नवजात को किसी भी परिस्थिति में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर करना पड़ रहा है जिससे प्रसूता महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उधर, जोनल अस्पताल मंडी के एमएस डा. दिनेश ठाकुर ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञों की कमी को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इन पदों को भर दिया जाएगा। जब तक स्थाई डॉक्टर तैनात नहीं हो जाते, तब तक अस्थाई तौर पर डॉक्टरों की तैनात की गई है ताकि ओपीडी और अन्य सेवाओं को बहाल रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।